IPL 2023 Orange Cap: फाफ डु प्लेसिस ने टॉप पर अपने स्थान को किया और भी पुख्ता, यशस्वी भी दूसरे स्थान पर कायम

IPL 2023 Orange Cap: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फाफ डु प्लेसिस (Faf du Plessis) ने ऑरेंज कैप चार्ट में टॉप पर अपनी स्थिति को और भी मजबूत कर लिया है। दक्षिण अफ्रीका के दाएं हाथ के बल्लेबाज ने बीती रात मुंबई इंडियंस के खिलाफ सिर्फ 41 गेंदों में 65 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली।

IPL 2023 Orange Cap

भारत के युवा यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) 477 रनों के साथ ऑरेंज कैप की सूची में फाफ का पीछा कर रहे हैं। यशस्वी ने इस सीजन मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने आईपीएल करियर का पहला शतक भी जड़ा था। जिसके बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने यशस्वी की खूब तारीफ़ की थी।

IPL 2023 Orange Cap

जिस फॉर्म में यशस्वी चल रहे हैं वें इस सीजन ऑरेंज कैप जीतने के प्रबल दावेदार हैं। इसके बाद भारत के ही शुभमन गिल (Shubman Gill) 469 रनों के साथ ऑरेंज कैप की सूची में तीसरे स्थान पर हैं। डेवोन कॉनवे (Devon Conway) 458 रनों के साथ चौथे और भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) 420 रनों के साथ ऑरेंज कैप की सूची में पांचवे स्थान पर हैं।

IPL 2023 Orange Cap

ये भी पढ़ें: डब्ल्यूटीसी फाइनल से पहले इस भारतीय बल्लेबाज ने दी ऑस्ट्रेलिया को वार्निंग, काउंटी में जड़ा एक और शतक

IPL 2023 Orange Cap

No Player Team Runs Mat BF Avg H.S SR 4s 6s 100s 50s
1 Faf du Plessis RCB 576 11 365 57.6 84 157.81 45 32 6
2 Yashasvi Jaiswal RR 477 11 297 43.36 124 160.61 62 21 1 3
3 Shubman Gill GT 469 11 327 46.9 94 143.43 49 13 4
4 Devon Conway CSK 458 11 329 57.25 92 139.21 54 13 5
5 Virat Kohli RCB 420 11 314 42 82 133.76 39 11 6

ये भी पढ़ें: ड्यूक बॉल्स के साथं ही खेला जाएगा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल, गेंद को लेकर कईं खिलाड़ी व्यक्त कर चुके हैं नाराजगी

ये भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डब्ल्यूटीसी फाइनल से पहले काउंटी-XI के खिलाफ अभ्यास मैच खेल सकती है टीम इंडिया

क्रिकेट जगत से जुडी और आईपीएल की बड़ी खबरों के लिए आप हमें FacebookTwitter और Koo पर फॉलो करें