IPL 2023 Virat Kohli: विराट कोहली कितनी बार बना चुके हैं आईपीएल के एक सीजन में 500 से ज्यादा रन? देखिये पूरी लिस्ट

IPL 2023 Virat Kohli: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रन चेज के दौरान न केवल शतक बनाया बल्कि आईपीएल 2023 में 500 रन भी पूरे किए।

दाएं हाथ के बल्लेबाज ने हैदराबाद के खिलाफ इस साल के संस्करण में अपना पहला शतक जमाया और आरसीबी को सनराइज़र्स हैदराबाद पर शानदार जीत दिलाई। आइये देखते हैं कि विराट कोहली ने आईपीएल इतिहास में कितनी बार 500 से अधिक रन बनाए हैं।

ये भी पढ़ें: हाइब्रिड मॉडल के लिए पाकिस्तान को बांग्लादेश और श्रीलंका का मिला समर्थन, क्या एशिया कप में भाग नहीं लेगा भारत?

एक सीजन में 500 रन या उससे ज्यादा

IPL 2023 Virat Kohli
Year Matches Runs Highest Average Strike Rate 100 50
2023 13 501 82* 45.55 133.24 0 7
2018 14 530 92* 48.18 139.1 0 4
2016 16 973 113 81.08 152.03 4 7
2015 16 505 82* 45.9 130.82 0 3
2013 16 634 99 45.28 138.73 0 6
2011 16 557 71 46.41 121.08 0 4

ये भी पढ़ें: बीसीसीआई ने पीसीबी के किसी न्यूट्रल वेन्यू पर भारत और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज के प्रस्ताव को ठुकराया

2016 में किया था कमाल (IPL 2023 Virat Kohli)

IPL 2016 Virat Kohli

विराट कोहली आईपीएल की शुरुआत से ही आरसीबी टीम का का हिस्सा रहे हैं। आईपीएल 2023 के चल रहे सीज़न को भो जोड़े, तो किंग कोहली 6 बार आईपीएल के एक संस्करण में 500 रनों का आंकड़ा पार करने में सफल रहे हैं।

विराट का सबसे अच्छा सीजन साल 2016 का सीजन था जहां उन्होंने 900 से अधिक रन बनाए थे। उस सीजन में विराट ने 16 पारियों में 82 के औसत और 153 के स्ट्राइक रेट से 973 रन बनाए थे। जिसमें 4 शतक भी शामिल थे। लेकिन आरसीबी उस साल सनराइज़र्स हैदराबाद के खिलाफ फाइनल हार गई थी।

विराट का दूसरा सबसे अच्छा सीजन 2013 का संस्करण था जहां उन्होंने 600 से अधिक रन बनाए थे। विराट कोहली आईपीएल 2023 में भी अब तक खेले 13 मैचों में 500 से अधिक रन बनाने में सफल रहे हैं।

ये भी पढ़ें: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले डब्ल्यूटीसी फाइनल में नहीं होगा कोई सॉफ्ट सिग्नल, आईसीसी अगले महीने से इस नियम में करेगी बदलाव

ये भी पढ़ें: खत्म हुआ रोहित और राहुल का समय? यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल होंगे भारत के नए टी-20 ओपनर्स

ये भी पढ़ें: क्या भारत में होने वाले आगामी विश्व कप में नहीं खेलेगा पाकिस्तान? आईसीसी को पीसीबी से अभी तक नहीं मिला है कोई ऑफिसियल कन्फर्मेशन

क्रिकेट जगत से जुडी और आईपीएल की बड़ी खबरों के लिए आप हमें FacebookTwitter और Koo पर फॉलो करें