Happy Birthday Rohit Sharma: सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं मुंबई इंडियंस और टीम इंडिया के कप्तान, विराट कोहली से लेकर सचिन तेंदुलकर ने दी हिटमैन को जन्मदिन की बधाइयां

Happy Birthday Rohit Sharma: टीम इंडिया और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा आज 36 साल के हो गए हैं और पूरे क्रिकेट जगत की तरफ से रोहित शर्मा को जन्मदिन की बधाइयां मिल रही हैं। क्रिकेट की दुनिया में ‘हिटमैन’ के नाम से मशहूर रोहित को विराट कोहली से लेकर सचिन तेंदुलकर सभी ने बर्थडे विश किया है।

पूर्व क्रिकेटरों, उनके वर्तमान और पूर्व साथियों और उनके लाखों प्रशंसकों सभी ने रोहित शर्मा को उनके जन्मदिन पर अपना प्यार दिखाया है। जन्मदिन के साथ ही रोहित के लिए यह आईपीएल के नजरिये से भी एक ऐतिहासिक दिन होने वाला है। क्योंकि रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस की टीम आज राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने घर में आईपीएल इतिहास का 1000वां मुकाबला खेलेगी।

रोहित आज अपने जन्मदिन के मौके पर इस मैच को और भी ख़ास बनाने का प्रयास करेंगे। रोहित अब तक आईपीएल 2023 में कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं। ऐसे में फैंस चाहेगें कि आज रोहित एक बड़ी पारी खेलकर फॉर्म में वापसी करें।

ये भी पढ़ें: डब्ल्यूटीसी फाइनल से पहले इस भारतीय बल्लेबाज ने दी ऑस्ट्रेलिया को वार्निंग, काउंटी में जड़ा एक और शतक

आईपीएल के सबसे सफल कप्तान हिटमैन

रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान मुंबई इंडियंस को 5 आईपीएल खिताब जिताए हैं। रोहित आईपीएल के इतिहास सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। रोहिर शर्मा ने 2013 में रिकी पोंटिंग के संन्यास लेने के बाद मुंबई इंडियंस की टीम का नेतृत्व संभाला था।

रोहित शर्मा ने हाल ही में आईपीएल में अपने 6000 रन भी पूरे किये थे। रोहित के अलावा आईपीएल में 6000 रन विराट कोहली, डेविड वार्नर और शिखर धवन ने ही बनाए हैं। आईपीएल में रोहित के नाम एक हैट्रिक भी है। रोहित शर्मा बतौर खिलाड़ी सबसे ज्यादा आईपीएल खिताब जीतने वाले खिलाड़ी भी हैं।

रोहित कुल 6 बार आईपीएल खिताब जीतने वाली टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहित ने 2009 में डेक्कन चार्जर्स की तरफ से खेलते हुए अपना पहला आईपीएल खिताब जीता था। इसके बाद उन्होंने बतौर कप्तान मुंबई के लिए 5 आईपीएल खिताब जीते।

Happy Birthday Rohit Sharma

ये भी पढ़ें: WTC Final 2023: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डब्ल्यूटीसी फाइनल से पहले काउंटी-XI के खिलाफ अभ्यास मैच खेल सकती है टीम इंडिया

ये भी पढ़ें: आज आईपीएल के इतिहास के 1000वें मैच के लिए बीसीसीआई ग्रैंड सेलिब्रेशन की बना रहा है योजना