Shubman Gill Hundreds in 2023: साल 2023 में अब तक इतने शतक जड़ चुके हैं शुभमन गिल, बल्ला नहीं ले रहा रूकने का नाम

Shubman Gill Hundreds in 2023: टीम इंडिया और गुजरात टाइटंस के ओपनर शुभमन गिल के लिए 2023 खास साल रहा है। प्रतिभाशाली दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने सोमवार को अहमदाबाद में सनराइज़र्स हैदराबाद के खिलाफ अपना पहला आईपीएल शतक लगाया।

शुभमन गिल ने केवल 58 गेंदों में 101 रन बनाकर गुजरात टाइटंस को उनके निर्धारित 20 ओवरों में 188/9 का स्कोर बनाने में मदद की। शुभमन गिल की पारी में 13 चौके और एक छक्का शामिल था।

23 वर्षीय गिल ने 174.13 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और अहमदाबाद में टाइटन्स की जीत के हीरो रहे। साल 2023 शुभमन गिल के लिए बेहतर ही होता जा रहा है।

ये भी पढ़ें: खत्म हुआ रोहित और राहुल का समय? यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल होंगे भारत के नए टी-20 ओपनर्स

गिल के लिए अहमदबाद का मैदान है लकी

Shubman Gill Hundreds in 2023

गिल ने इस साल की शुरुआत में ही न्यूजीलैंड के खिलाफ एकदिवसीय मैचों में एक दोहरा शतक और एक शतक जड़ा था। उसके बाद उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ ही एक टी-20 शतक भी जड़ा। गिल ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के आखिरी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी एक शतक जड़ा था।

शुभमन गिल के लिए विशेष रूप से अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम सुपर लकी रहा है। शुभमन ने 2023 में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में तीन शतक लगाए हैं। पहली बार फरवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 शतक लगाया।

इसके बाद मार्च में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में इसी मैदान पर शतक लगाया और सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ भी इसी मैदान पर गिल ने अपना पहला आईपीएल शतक लगाया।

ये भी पढ़ें: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले डब्ल्यूटीसी फाइनल में नहीं होगा कोई सॉफ्ट सिग्नल, आईसीसी अगले महीने से इस नियम में करेगी बदलाव

2023 में अब तक शुभमन गिल के शतक

Shubman Gill Hundreds in 2023

  • 116 बनाम श्रीलंका
    तिरुवनंतपुरम, जनवरी 2023 (वनडे)
  • 208 बनाम न्यूजीलैंड
    हैदराबाद, जनवरी 2023 (वनडे)
  • 112 बनाम न्यूजीलैंड
    इंदौर, फरवरी 2023 (वनडे)
  • 126 * बनाम न्यूजीलैंड
    अहमदाबाद, फरवरी 2023 (टी-20)
  • 128 बनाम ऑस्ट्रेलिया
    अहमदाबाद, मार्च 2023 (टेस्ट)
  • 101 बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
    अहमदाबाद, मई 2023 (आईपीएल)

ये भी पढ़ें: हैदराबाद के खिलाफ शानदार शतक के बाद बोले शुभमन गिल, कहा ‘विराट कोहली हैं मेरे आदर्श’

साल 2023 गिल के लिए रहा है खास (Shubman Gill Hundreds in 2023)

Shubman Gill Hundreds in 2023

साल 2023 शुभमन गिल के लिए अब तक बेहद खास रहा है। शुभमन गिल के इंटरनेशनल करियर का सबसे बड़ा मोमेंट भी इसी साल जनवरी में आया। जब उन्होंने हैदराबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ नाबाद 208 रनों की शानदार पारी खेली।

इस पारी के बाद गिल भारत के लिए 50 ओवर के प्रारूप में दोहरा शतक दर्ज लगाने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय बल्लेबाज बन गए। कुल मिलाकर, शुभमन गिल के पास 2023 में एक टेस्ट शतक, तीन एकदिवसीय शतक, एक टी-20 शतक और एक आईपीएल शतक है।

शुभमन गिल साल 2023 में अब तक 5 अंतर्राष्ट्रीय शतक और एक आईपीएल शतक लगा चुके हैं। शुभमन गिल का लगातार शानदार प्रदर्शन करना भारतीय क्रिकेट के लिए खुशखबरी है और दुनियाभर के गेंदबाजों के लिए बुरी खबर है। शुभमन गिल इस साल अब तक कुल 6 शतक लगा चुके हैं, जिसमें एक दोहरा शतक शामिल है।

ये भी पढ़ें: क्या भारत में होने वाले आगामी विश्व कप में नहीं खेलेगा पाकिस्तान? आईसीसी को पीसीबी से अभी तक नहीं मिला है कोई ऑफिसियल कन्फर्मेशन

क्रिकेट जगत से जुडी और आईपीएल की बड़ी खबरों के लिए आप हमें FacebookTwitter और Koo पर फॉलो करें