IPL 2023 MI vs RR Live Streaming: जानें फ्री में कब, कहाँ और कैसे देख सकते हैं मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स का मैच

IPL 2023 MI vs RR Live Streaming: मुंबई इंडियंस की टीम आज शाम 7:30 बजे मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स से भिड़ने के लिए तैयार है। मुंबई इंडियंस की टीम अपने पिछले मुकाबले में गुजरात टाइटंस से उनके घर में हारकर आ रही है।

लेकिन आज वह अपने घर में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी। वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम भी अपने पिछले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर यहां पहुंची है और वह मुंबई के खिलाफ अपने जीत के मूमेंटम को बरकरार रखना चाहेगी।

आज सुपर संडे के दिन आईपीएल 2023 के 2 मुकाबले खेले जाएंगे। जिसमें पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा और दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला आईपीएल इतिहास का 1000वां मुकाबला होगा।

फैंस यहां देख सकते हैं मैच

भारत में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग Jio Cinema पर मुफ्त में की जाएगी। आईपीएल 2023 के मैचों की लाइव स्ट्रीम देखने के लिए क्रिकेट प्रशंसकों को इस साल ओटीटी सब्सक्रिप्शन के लिए भुगतान नहीं करना होगा।

Jio Cinema पर अंग्रेजी, तमिल, हिंदी, तेलुगु, मराठी, गुजराती, बंगाली और भोजपुरी सहित 12 अलग-अलग भाषाओं में 4K रेजोल्यूशन में आईपीएल की लाइव स्ट्रीमिंग की जा रही है। इसके साथ ही इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर भी किया जाएगा।

अमेरिका में इस मैच को विलो टीवी पर मुफ्त में देखा जा सकेगा। यूके में इस मैच का सीधा प्रसारण स्काई स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा और लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+हॉटस्टार के माध्यम से की जाएगी। ऑस्ट्रेलिया में फॉक्सटेल और दक्षिण अफ्रीका में सुपरस्पोर्ट पर आईपीएल का सीधा प्रसारण किया जाएगा।

मुंबई इंडियंस की संभावित-XI

रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, नेहाल वढेरा, कुमार कार्तिकेय, अर्जुन तेंदुलकर, रिले मेरेडिथ, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ

राजस्थान रॉयल्स की संभावित-XI

जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, जेसन होल्डर, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल

IPL 2023 MI vs RR Live Streaming

ये भी पढ़ें: WTC Final 2023: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डब्ल्यूटीसी फाइनल से पहले काउंटी-XI के खिलाफ अभ्यास मैच खेल सकती है टीम इंडिया