IPL 2023 Orange Cap: ऑरेंज कैप की लिस्ट में टॉप पर आरसीबी के कप्तान, दूसरे स्थान पर पहुंचे यशस्वी जायसवाल

IPL 2023 Orange Cap: राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने बीती रात मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार शतक लगाया। जिससे वें ऑरेंज कैप की सूची में टॉप पर पहुंच गए हैं। उन्होंने पहले स्थान पर बैठे आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस को दूसरे स्थान पर खिसका दिया है।

वहीं कल के दिन के पहले मैच में सीएसके के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे ने 92 रनों की शानदार पारी खेली जिससे वह ऑरेंज कैप की दौड़ में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस दूसरे स्थान पर आ गए हैं।

जबकि उनके सलामी जोड़ीदार विराट कोहली पांचवे स्थान पर खिसक गए है। यशस्वी जायसवाल ने कल रात मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 62 गेंदों में 124 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली।

मैच के बाद मुंबई इंडियंस और भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने भी यशस्वी की खूब तारीफ़ की। रोहित शर्मा भी यशस्वी की पावर हिटिंग से काफी प्रभावित हुए। यशस्वी जिस तरह खेल रहे हैं। वें इस साल ऑरेंज कैप जीतने वाले अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी भी बन सकते हैं।

ये भी पढ़ें: ड्यूक बॉल्स के साथं ही खेला जाएगा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल, गेंद को लेकर कईं खिलाड़ी व्यक्त कर चुके हैं नाराजगी

IPL 2023 Orange Cap

NoPlayerTeamRunsMatBFAvgH.SSR4s6s100s50s
1Yashasvi JaiswalRR428926847.56124159.7561813
2Faf du PlessisRCB422825260.2984167.463427—5
3Devon ConwayCSK414928759.1492144.255013—5
4Ruturaj GaikwadCSK354924344.2592145.682319—2
5Virat KohliRCB333823447.5782142.313111—5

ये भी पढ़ें: डब्ल्यूटीसी फाइनल से पहले इस भारतीय बल्लेबाज ने दी ऑस्ट्रेलिया को वार्निंग, काउंटी में जड़ा एक और शतक

ये भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डब्ल्यूटीसी फाइनल से पहले काउंटी-XI के खिलाफ अभ्यास मैच खेल सकती है टीम इंडिया