IPL 2023 RCB vs MI Live Streaming: मुंबई इंडियंस की टीम आज शाम 7:30 बजे मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से भिड़ने के लिए तैयार है। मुंबई इंडियंस की टीम अपने पिछले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स से हारकर आ रही है और वह आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करना चाहेगी।
वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम भी अपने पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स से उनके होम ग्राउंड पर हारकर आ रही है। इन दोनों ही टीमों के बीच इस साल एक मुकाबला खेला जा चुका है। जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने मुंबई इंडियंस को 3 विकेट से मात दी थी।
लेकिन आज के मैच में मुंबई इंडियंस की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से पिछली हार का बदला लेने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। यह मैच भारतीय समयनुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा और मैच से आधा घंटा पहले टॉस होगा।
फैंस यहां देख सकेंगें मैच
![IPL 2023 RCB vs MI Live Streaming: जानें फ्री में कब, कहाँ और कैसे देख सकते हैं मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का मैच 2 IPL 2023 RCB vs MI Live Streaming](https://crickethundred.com/wp-content/uploads/2023/05/RCB-vs-MI-300x200.webp)
भारत में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग Jio Cinema पर मुफ्त में की जाएगी। आईपीएल 2023 के मैचों की लाइव स्ट्रीम देखने के लिए क्रिकेट प्रशंसकों को इस साल ओटीटी सब्सक्रिप्शन के लिए भुगतान नहीं करना होगा।
Jio Cinema पर अंग्रेजी, तमिल, हिंदी, तेलुगु, मराठी, गुजराती, बंगाली और भोजपुरी सहित 12 अलग-अलग भाषाओं में 4K रेजोल्यूशन में आईपीएल की लाइव स्ट्रीमिंग की जा रही है। इसके साथ ही इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर भी किया जाएगा।
अमेरिका में इस मैच को विलो टीवी पर मुफ्त में देखा जा सकेगा। यूके में इस मैच का सीधा प्रसारण स्काई स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा और लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+हॉटस्टार के माध्यम से की जाएगी। ऑस्ट्रेलिया में फॉक्सटेल और दक्षिण अफ्रीका में सुपरस्पोर्ट पर आईपीएल का सीधा प्रसारण किया जाएगा।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की संभावित-XI
![IPL 2023 RCB vs MI Live Streaming: जानें फ्री में कब, कहाँ और कैसे देख सकते हैं मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का मैच 3 RCB Playing-11](https://crickethundred.com/wp-content/uploads/2023/05/RCB-Playing-11-300x200.webp)
फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, सुयश प्रभुदेसाई/अनुज रावत, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), वानिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल, जोश हेजलवुड, मोहम्मद सिराज
मुंबई इंडियंस की संभावित-XI (IPL 2023 RCB vs MI Live Streaming)
![IPL 2023 RCB vs MI Live Streaming: जानें फ्री में कब, कहाँ और कैसे देख सकते हैं मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का मैच 4 MI Playing-11](https://crickethundred.com/wp-content/uploads/2023/05/MI-Playing-11-300x200.webp)
इशान किशन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, नेहल वढेरा, जोफ्रा आर्चर, पीयूष चावला, कुमार कार्तिकेय, अरशद खान
ये भी पढ़ें: डब्ल्यूटीसी फाइनल से पहले इस भारतीय बल्लेबाज ने दी ऑस्ट्रेलिया को वार्निंग, काउंटी में जड़ा एक और शतक
क्रिकेट जगत से जुडी और आईपीएल की बड़ी खबरों के लिए आप हमें Facebook, Twitter और Koo पर फॉलो करें