IPL 2023 RCB vs MI Preview: पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान के लिए आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच टक्कर

IPL 2023 RCB vs MI Preview: आईपीएल 2023 का 54वां मुकाबला आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

इस मैच से पहले इन दोनों टीमों का आईपीएल 2023 में एक बार आमना-सामना हो चुका है। उस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से मात दी थी। आज मुंबई इंडियंस की टीम के पास रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से पिछली हार का बदला लेने का अच्छा मौका होगा।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम अपना पिछला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उनके होम ग्राउंड पर हारी थी। लेकिन आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम फिर से जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी। वहीं मुंबई इंडियंस की टीम अपना पिछला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स से उनके होम ग्राउंड पर हारी थी।

IPL 2023 RCB vs MI

आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस दोनों ही टीमें पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान के लिए भिड़ेंगी। जो भी टीम आज का मैच जीतेगी। वह 12 अंकों के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच जाएगी।

अब देखना यह है कि कौन सी टीम इस मैच में जीत दर्ज करती है। यह मैच भारतीय समयनुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा और मैच से आधा घंटा पहले टॉस होगा। इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और Jio Cinema एप्प पर किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: ड्यूक बॉल्स के साथं ही खेला जाएगा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल, गेंद को लेकर कईं खिलाड़ी व्यक्त कर चुके हैं नाराजगी

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की संभावित-XI

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, सुयश प्रभुदेसाई/अनुज रावत, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), वानिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल, जोश हेजलवुड, मोहम्मद सिराज

ये भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डब्ल्यूटीसी फाइनल से पहले काउंटी-XI के खिलाफ अभ्यास मैच खेल सकती है टीम इंडिया

मुंबई इंडियंस की संभावित-XI (IPL 2023 RCB vs MI Preview)

मुंबई इंडियंस

इशान किशन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, नेहल वढेरा, जोफ्रा आर्चर, पीयूष चावला, कुमार कार्तिकेय, अरशद खान

ये भी पढ़ें: डब्ल्यूटीसी फाइनल से पहले इस भारतीय बल्लेबाज ने दी ऑस्ट्रेलिया को वार्निंग, काउंटी में जड़ा एक और शतक

क्रिकेट जगत से जुडी और आईपीएल की बड़ी खबरों के लिए आप हमें FacebookTwitter और Koo पर फॉलो करें