IPL 2023 Eliminator Akash Madhwal 5fer: कौन हैं आकाश मधवाल? आईपीएल 2023 के एलिमिनेटर मुकाबले में लखनऊ के खिलाफ खोला पंजा

IPL 2023 Eliminator Akash Madhwal 5fer: मुंबई इंडियंस ने बुधवार को एलिमिनेटर मुकाबले में लखनऊ सुपरजायंट्स को हराकर गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल 2023 के दूसरे क्वालीफायर में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया है। इस एलिमिनेटर मुकाबले में युवा तेज गेंदबाज आकाश मधवाल मुंबई के लिए स्टार रहे।

उन्होंने अपने स्पेल में 5 रन देकर 5 विकेट हांसिल किए। जिससे रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस की टीम ने लखनऊ के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में 81 रन की बड़ी जीत दर्ज की। उनके शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन ने उन्हें अनिल कुंबले और जसप्रीत बुमराह जैसे प्रसिद्ध नामों की एक ख़ास लिस्ट में जगह बनाने में मदद की है।

आकाश मधवाल घरेलू सर्किट में उत्तराखंड के लिए खेलते हैं। उन्हें आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस द्वारा घायल सूर्यकुमार यादव के रिप्लेसमेंट के रूप में चुना गया था। वह आईपीएल में भाग लेने वाले उत्तराखंड के पहले क्रिकेटर थे।

ये भी पढ़ें: हाइब्रिड मॉडल के लिए पाकिस्तान को बांग्लादेश और श्रीलंका का मिला समर्थन, क्या एशिया कप में भाग नहीं लेगा भारत?

ये भी पढ़ें: बीसीसीआई ने पीसीबी के किसी न्यूट्रल वेन्यू पर भारत और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज के प्रस्ताव को ठुकराया

कौन हैं आकाश मधवाल? (IPL 2023 Eliminator Akash Madhwal 5fer)

कौन हैं आकाश मधवाल

इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले मधवाल टेनिस बॉल के खिलाड़ी थे। हालांकि, 2019 में, उन्हें उत्तराखंड के पूर्व कोच वसीम जाफर और वर्तमान कोच मनीष झा ने लाल गेंद से प्रशिक्षण शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया। आकाश के लिए यह सफर शानदार रहा।

2023 के घरेलू सत्र से पहले आकाश मधवाल को उत्तराखंड के सफेद गेंद के कप्तान के रूप में नामित किया गया। उसके बाद से मधवाल ने पीछे मुड़कर नहीं देखा है। लखनऊ के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले के बाद मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने मधवाल पर अपना विश्वास व्यक्त किया और उनके प्रदर्शन की सराहना की।

रोहित ने कहा कि आकाश पिछले साल एक सहायक गेंदबाज के रूप में टीम का हिस्सा था। मुझे पता था कि उसके पास हमारे लिए काम करने का कौशल और चरित्र है। पिछले कुछ वर्षों में हमने कई लोगों को मुंबई इंडियंस से आते और भारत के लिए खेलते देखा है। जोफ्रा के जाने के बाद आकाश ने हमारे गेंदबाजी यूनिट को लीड किया है।

ये भी पढ़ें: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले डब्ल्यूटीसी फाइनल में नहीं होगा कोई सॉफ्ट सिग्नल, आईसीसी अगले महीने से इस नियम में करेगी बदलाव

ये भी पढ़ें: क्या भारत में होने वाले आगामी विश्व कप में नहीं खेलेगा पाकिस्तान? आईसीसी को पीसीबी से अभी तक नहीं मिला है कोई ऑफिसियल कन्फर्मेशन

क्रिकेट जगत से जुडी और आईपीएल की बड़ी खबरों के लिए आप हमें FacebookTwitter और Koo पर फॉलो करें