WTC Final 2023: आईपीएल 2023 में अपनी-अपनी टीमों का अभियान खत्म होने के साथ ही रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल रविवार शाम मुंबई से लंदन के लिए रवाना हो गए हैं। ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव के भी रोहित के साथ ही लंदन जाने की उम्मीद है।
मुंबई इंडियंस को दूसरे क्वालीफायर में गुजरात टाइटंस के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा। जिससे मुंबई की टीम का सफर आईपीएल 2023 में खत्म हो गया। अब रोहित शर्मा, ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव 7 जून को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से पहले लंदन में विराट कोहली एंड कंपनी के साथ जुडेंगें।
दूसरी ओर, शुभमन गिल और मोहम्मद शमी आईपीएल 2023 के फाइनल के बाद लंदन की यात्रा करेंगे। आईपीएल 2023 का फाइनल 28 मई यानी कल खेला जाना था। लेकिन बारिश के कारण यह मैच कल नहीं हो पाया।
इसलिए आईपीएल 2023 का फाइनल आज रिज़र्व डे के दिन खेला जाएगा। आईपीएल फाइनल में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी 31 मई या 1 जून तक ही लंदन के लिए रवाना होंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा और ईशान किशन 27 मई को सुबह मुंबई के लिए रवाना हुए थे।
ये भी पढ़ें: विराट कोहली ने तोड़ा एक और रिकॉर्ड, 250 मिलियन इंस्टाग्राम फॉलोअर्स हासिल करने वाले बने पहले एशियाई
अब तक ये खिलाड़ी जा चुके हैं लंदन
![WTC Final 2023: रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल हुए लंदन के लिए रवाना, शुभमन गिल, शमी आईपीएल 2023 फाइनल के बाद करेंगे यात्रा 2 अब तक ये खिलाड़ी जा चुके हैं लंदन](https://crickethundred.com/wp-content/uploads/2023/05/Rohit-Sharma-1-300x169.webp)
सूर्यकुमार यादव की रोहित शर्मा के साथ लंदन रवाना होने की पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है। सूर्या को भारतीय टीम में एक स्टैंडबाय खिलाड़ी के रूप में शामिल किया गया है। रोहित, यशस्वी और ईशान के 28 तारीख को इंग्लैंड के लिए रवाना होने की संभावना है।
सूर्या भी उसी समय उनके साथ जा सकते थे। लेकिन चूंकि वह मुख्य टीम में नहीं हैं। इसलिए वह बाद की तारीख में भी यात्रा कर सकते हैं। खिलाड़ियों का पहला जत्था 24 मई को लंदन पहुंच गया था। इनमें वे खिलाड़ी शामिल थे जो आईपीएल 2023 के प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रहे थे।
विराट कोहली, रवि अश्विन, अक्षर पटेल और अन्य खिलाड़ी इस समय इंग्लैंड में ट्रेनिंग में व्यस्त हैं। फाइनल में भाग लेने वाले गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी बाद की तारीख में लंदन की यात्रा करेंगे। इनमें गुजरात टाइटंस के शुभमन गिल, मोहम्मद शमी और चेन्नई सुपर किंग्स के रवींद्र जडेजा और अजिंक्य रहाणे शामिल हैं।
इसके अलावा ऋतुराज गायकवाड़ स्टैंडबाय खिलाड़ी के रूप में इंग्लैंड नहीं जाएंगे। उनकी शादी के चलते उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया है। उनकी जगह यशस्वी जायसवाल को स्टैंडबाय के तौर पर इंग्लैंड भेजा गया है।
भारत की टीम (WTC Final 2023)
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, ईशान किशन (विकेटकीपर)
स्टैंडबाय खिलाड़ी: यशस्वी जायसवाल, मुकेश कुमार, सूर्यकुमार यादव
ये भी पढ़ें: बीसीसीआई ने पीसीबी के किसी न्यूट्रल वेन्यू पर भारत और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज के प्रस्ताव को ठुकराया
ये भी पढ़ें: एडिडास ने डब्ल्यूटीसी फाइनल 2023 से पहले किया डेब्यू, एडिडास की नई ट्रेनिंग जर्सी में दिखे भारतीय खिलाड़ी
क्रिकेट जगत से जुडी और आईपीएल की बड़ी खबरों के लिए आप हमें Facebook, Twitter और Koo पर फॉलो करें