IPL 2023 Rohit Sharma: इस साल आईपीएल में खामोश है हिटमैन का बल्ला, लगाया है सिर्फ एक अर्धशतक

IPL 2023 Rohit Sharma: आईपीएल 2023 का 49वां मुकाबला आज मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच चेन्नई के एमए चितंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। लेकिन इस मैच से पहले मुंबई इंडियंस के लिए उनके कप्तान रोहित शर्मा की फॉर्म चिंता का विषय है।

मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा के बल्ले से इस सीजन में खेले 9 मैचों में सिर्फ एक अर्धशतक निकला है। मुंबई की टीम ने 9 में से 5 में जीत दर्ज जरूर की है। लेकिन रोहित का फॉर्म में ना होना अभी मुंबई इंडियंस को परेशान कर सकता है।

रोहित शर्मा आईपीएल के सबसे सफल कप्तान हैं। रोहित ने बतौर कप्तान मुंबई को 5 बार आईपीएल चैंपियन बनाया है। जिसमें उन्होंने बल्ले से भी टीम को कईं बड़े मैच जीते हैं। लेकिन इस साल हिटमैन का बल्ला खामोश है। रोहित ने इस साल 9 मैचों में 20 की खराब औसत से महज 184 रन बनाए हैं।

ये भी पढ़ें: इन 5 खिलाड़ियों को जल्दी ही मिल सकता है टीम इंडिया का टिकट, आईपीएल 2023 में कर रहे है शानदार प्रदर्शन

मुंबई को रोहित से रनों की जरूरत (IPL 2023 Rohit Sharma)

Rohit Sharma WTC Final
Rohit Sharma WTC Final

मुंबई इंडियंस की टीम को रोहित के बाले से रनों की जरूरत है। रोहित का फॉर्म में आना मुंबई के साथ-साथ भारतीय टीम के लिए भी काफी अच्छा होगा। क्योंकि आईपीएल के तुरंत बाद भारत को इंगलैंड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलना है और इस मैच में भारत को रोहित शर्मा से रनों की जरूरत होगी।

इंग्लैंड की परिस्तिथियों में जब-जब भारत के सलामी बल्लेबाजों ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई है, तब-तब भारत ने उन मैचों में जीत दर्ज की है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डब्ल्यूटीसी फाइनल में भी भारत के कप्तान रोहित शर्मा पर भारत को अच्छी शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी होगी।

इसलिए आईपीएल में रोहित के प्रदर्शन को देखकर भारतीय टीम मैनेजमेंट काफी चिंतित होगी। खुद रोहित शर्मा भी इस बात से वाकिफ होंगे कि उनका फॉर्म में आना भारत के दृटिकोण से कितना जरूरी है।

ये भी पढ़ें: पंजाब के खिलाफ आर्चर की कुटाई पर भोजपुरी कमेंट्री ने लूटी महफिल…. ‘जोफ्रा हथवा में तेल लगा के अइलन’

ये भी पढ़ें: ड्यूक बॉल्स के साथं ही खेला जाएगा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल, गेंद को लेकर कईं खिलाड़ी व्यक्त कर चुके हैं नाराजगी