IPL 2023 Graeme Smith Statement: एमएस धोनी की पावर-हिटिंग का फैन हुआ दक्षिण अफ्रीका का यह खिलाड़ी, कहा धोनी अपनी पुरानी लय में कर चुके हैं वापसी

IPL 2023 Graeme Smith Statement: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ ने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने जमकर तारीफ की है। स्मिथ ने कहा कि एमएस धोनी ने चेपॉक स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म हांसिल कर लिया है।

चेन्नई ने दिल्ली कैपिटल्स को अपने पिछले मुकाबले में 27 रन से मात दी थी। जिससे चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2023 में अपनी प्लेऑफ बर्थ को मजबूत करने की दिशा में एक और कदम उठाया है। इस सीजन धोनी चेन्नई के लिए फिनिशर की भूमिका बहुत अच्छे से निभा रहे हैं।

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ ने दबाव में बल्लेबाजी करने की धोनी की काबिलियत की सराहना की। स्मिथ ने JioCinema पर कहा कि हर बार जब वह बल्लेबाजी करने जाते हैं तो उन पर दबाव बहुत अधिक होता है। लेकिन वह हर बार दहाड़ता है और भीड़ पागल हो जाती है। यह देखना अविश्वसनीय है। इस सीजन में उन्होंने फिर से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है।

ये भी पढ़ें: न्यूजीलैंड के केंद्रीय अनुबंध को ठुकराने के बावजूद भारत में होने वाले आगामी विश्व कप में खेलना चाहते हैं ट्रेंट बोल्ट

शानदार फिनिशर हैं धोनी: स्मिथ (IPL 2023 Graeme Smith Statement)

स्मिथ ने चेन्नई और दिल्ली के मैच में कमेंटरी के दौरान स्मिथ ने कहा कि धोनी एक शानदार फिनिशर हैं। दिल्ली के खलील अहमद चेन्नई के खिलाफ मैच में शानदार गेंदबाजी कर रहे थे। लेकिन धोनी ने उनके खिलाफ 19वें ओवर में 3 गेंदों को बॉउंडरी के बाहर भेज दिया।

वें जिस समय क्रीज पर आए थे, उस समय चेन्नई मुश्किल में थी और उन पर दबाव बहुत ज्याद था। खलील ने सोचा भी नहीं होगा कि धोनी उनके इस ओवर में इतनी शानदार बल्लेबाजी करेंगे। धोनी ने उस मैच में 9 गेंदों में 20 रन बनाए थे और उनका स्ट्राइक रेट 220 से अधिक का था। उनकी इस पारी की बदौलत ही चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 160 तक पहुंच पाया था।

ये भी पढ़ें: भारत का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में, अहमदाबाद में होगा इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच विश्व कप का पहला मैच

ये भी पढ़ें: बांगलादेश और आयरलैंड के बीच वनडे मैच के बारिश में धुलने के बाद इन 8 टीमों की विश्व कप 2023 में सीधी एंट्री

ये भी पढ़ें: क्या भारत में होने वाले आगामी विश्व कप में नहीं खेलेगा पाकिस्तान? आईसीसी को पीसीबी से अभी तक नहीं मिला है कोई ऑफिसियल कन्फर्मेशन

क्रिकेट जगत से जुडी और आईपीएल की बड़ी खबरों के लिए आप हमें FacebookTwitter और Koo पर फॉलो करें