IPL 2023 MS Dhoni: आईपीएल 2023 फाइनल के लिए एमएस धोनी पर लग सकता है प्रतिबंध? क्वालीफायर 1 में जानबूझकर अंपायरों के साथ समय बर्बाद करते दिखे धोनी

IPL 2023 MS Dhoni: गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल 2023 के क्वालीफायर 1 के दौरान जानबूझकर अंपायरों के साथ समय बर्बाद करने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है। स्लो ओवर रेट के चलते एक बार धोनी पर आईपीएल 2023 में आईपीएल कोड ऑफ़ कंडक्ट के तहत जुर्माना लग चुका है और अब एक बार फिर धोनी ने आईपीएल कोड ऑफ़ कंडक्ट के नियमों का उल्लंघन किया है।

जिसके कारण धोनी पर 28 मई को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले आईपीएल के फाइनल मैच के लिए प्रतिबंध लगाया जा सकता है। आईपीएल के नियमों के अनुसार 2 बार स्लो ओवर करने वाली टीम के कप्तान पर 1 मैच का प्रतिबंध लगाया जाता है। मैच के दौरान धोनी की अंपायरों के साथ बहस हुई। जिसमें धोनी ने पूरे 4 मिनट खराब किए।

ये भी पढ़ें: हाइब्रिड मॉडल के लिए पाकिस्तान को बांग्लादेश और श्रीलंका का मिला समर्थन, क्या एशिया कप में भाग नहीं लेगा भारत?

अंपायरों से भिड़ पड़े धोनी

अंपायरों से भिड़ पड़े धोनी

धोनी ने गुजरात की बल्लेबाजी के 16वें ओवर के दौरान अंपायरों के साथ बहस की। जब मथीशा पथिराना को अपना दूसरा ओवर डालने की अनुमति नहीं दी गई, तो धोनी सीधा अंपायर के पास पहुंच गए। श्रीलंकाई तेज गेंदबाज ने 9 मिनट का ब्रेक लिया था और वह मैदान से बाहर थे।

जब वह गेंदबाजी करने के लिए लौटा, तो अंपायर रुक गए और धोनी के साथ एक बात की कि पथिराना ने ब्रेक के बाद मैदान पर निर्धारित समय पूरा नहीं किया है। जिसके बाद धोनी ने 5 मं तक अंपायरों के साथ बहस की। जिससे कमेंटरी कर रहे सुनील गावस्कर और साइमन डोल भी प्रभावित नजर नहीं आए।

उन्होंने कहा, अंपायरों के साथ उनकी 5 मिनट की बहस अनावश्यक थी। धोनी ने किसी अन्य गेंदबाज को गेंदबाजी करने के बजाय खेल को रोकना बेहतर समझा। जो की बिल्कुल भी सही नहीं है। साइमन डोल ने कहा कि मैच के अंत में धोनी को इस बात का पछतावा हो सकता है।

ये भी पढ़ें: बीसीसीआई ने पीसीबी के किसी न्यूट्रल वेन्यू पर भारत और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज के प्रस्ताव को ठुकराया

10वीं बार फाइनल में पहुंची चेन्नई (IPL 2023 MS Dhoni)

10वीं बार फाइनल में पहुंची चेन्नई

हालांकि यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि अंपायर अनावश्यक देरी करने के लिए धोनी के खिलाफ कार्रवाई करेंगे या नहीं। अगर अधिकारी उन्हें दोषी पाते हैं, तो सीएसके के कप्तान पर जुर्माना या प्रतिबंध लगाया जा सकता है। पहले क्वालीफ़ायर मुकाबले में धोनी एंड कंपनी ने गुजरात टाइटंस को 15 रन से हरा दिया और आईपीएल 2023 के फाइनल में जगह बना ली।

सीएसके का यह 10वां आईपीएल फाइनल मैच होगा। धोनी ने पहले सभी 9 आईपीएल फाइनल मैचों में चेन्नई सुपर किंग्स का नेतृत्व किया है। जिसमें उन्हें 4 बार जीत मिली है और 5 मैचों में हार मिली है। इस बार धोनी चेन्नई को 10वीं बार चेन्नई को आईपीएल फाइनल तक लेकर गए हैं। 28 मई को होने वाले ग्रैंड फाइनल से पहले सीएसके को चार दिन का ब्रेक मिलेगा। अब देखना होगा कि चेन्नई की टीम अपना 5वां आईपीएल खिताब उठाती है या नहीं।

ये भी पढ़ें: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले डब्ल्यूटीसी फाइनल में नहीं होगा कोई सॉफ्ट सिग्नल, आईसीसी अगले महीने से इस नियम में करेगी बदलाव

ये भी पढ़ें: क्या भारत में होने वाले आगामी विश्व कप में नहीं खेलेगा पाकिस्तान? आईसीसी को पीसीबी से अभी तक नहीं मिला है कोई ऑफिसियल कन्फर्मेशन

क्रिकेट जगत से जुडी और आईपीएल की बड़ी खबरों के लिए आप हमें FacebookTwitter और Koo पर फॉलो करें